सिंधिया की हार से दुखी बुजुर्ग ने खाना-पीना छोड़ा

ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार से निराश नईसरायल तहसील के कांकड़ा गांव के एक बुजुर्ग ने अन्न त्याग दिया है।लगातार दो दिन भूखे बुजुर्ज की जानकारी जैसे ही अशोक नगर विधायक को लगी ताके वे कांकड़ा गांव पहुंचे और बुजुर्ग को समझाया। तब जाकर बुजुर्ग ने अन्न ग्रहण किया।

कांगड़ा निवासी 75 वर्षीय घासीराम चिढ़ार कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। यही नहीं चुनावों के समय भी वे स्थानीय स्तर पर कांग्रेस का जमकर प्रचार करते हैं। बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार के बाद घासीराम को ऐसा लगा कि वे चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अपने घर के बाहर बने बरामदे में बैठ गया और अन्न त्याग दिया।

कांकड़ा सरपंच पति हरवेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने घासीराम को समझाने के काफी प्रयास किया, मगर वे टस से मस नहीं हुए। इसके बाद मामले की जानकारी अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी को लगी तो वह शनिवार शाम कांकड़ा गांव पहुंचे और घासीराम को समझाइश कर खाना खिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here