
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बधाई देने के साथ साथ देश व लोगों के हित में उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का निवेदन किया।
राहुल गांधी के जाने के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “हमने राहुलजी से देश व लोगों के हित में पार्टी का नेतृत्व संभाले रहने का आग्रह किया है।”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में पार्टी के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। पार्टी को इस लोकसभा में केवल 52 सीटें मिली हैं।
अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी ने बीते पांच वर्षो में बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई छेड़ी हुई है।”
गहलोत ने कहा हमारे पास लोकसभा में 52 सीटें हैं, लेकिन भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस का छह लाख से ज्यादा गांवों में संगठन है।
गहलोत ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद, धर्म और सशस्त्र बलों के शौर्य का मुद्दा उठाकर आम चुनाव में जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कांग्रेसी सांसदों को राहुल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी अपने दिल से बोलते हैं। राहुल वह आदमी नहीं है जिनकी कथनी और करनी में अंतर होता है।