पेट्रोल डीजल की बढती कीमतो को लेकर आज कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है और बीते 21 दिन से लगातार तेल के दामों में इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि दिल्ली में डीजल की कीमतें पेट्रोल से ज्यादा हो चुकी हैं और दोनो ही पेट्रोलियम 80 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हैं। इस बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार 29 जून को दिन में 10 से 12 बजे के बीच देश भर के जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे। धरने के बाद जिला प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजे जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस सोशल मीडिया पर #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान चलाएगी।

गौरतलब है कि तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों ट्वीट कर कहा था कि, “इस संकट के समय केंद्र सरकार ने जनता की जेब काटने का इतिहास रचा है। डीजल अब पेट्रोल के रेट को पार कर चुका है। जबकि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट है।“

वहीं कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि, “ मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें “अन्लॉक” कर दी हैं। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here