प्रियंका की अगुवाई वाली यूपी कांग्रेस ने इस महामारी में 90 लाख जरुरतमंदो के लिये की राशन पानी की व्यवस्था

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस कोरोना काल मे ये दिखा दिया कि जनसेवा करने के लिये सत्ता मे होना जरुरी नही हैं जनता की सेवा विपक्ष मे रहकर भी की जा सकती है जहा एक तरफ सपा बसपा जिन्होने वर्षो तक यूपी मे राज किया वो इस महामारी के दौरान असक्रिय रहे वही यूपी मे अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस ने इस तरीके से काम किया जैसे यूपी की सत्ता मे बीजेपी नही बल्कि कांग्रेस हैं।

कांग्रेस ने अपने अग्रिम संगठन एनएसयुआई, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के साथ मिलकर लॉकडाउन मे 90 लाख से अधिक जरुरतमंदो की मदद की तथा 44,000 से अधिक जरुरतमंदो की मदद की हैं कांग्रेस ने इस दौरान लाखो लोगो तक अपनी पहुच बनायी हैं।

यूपी कांग्रेस ने लॉकडाउन मे किये कामों का विवरण :-

● 90 लाख लोगों तक राशन-खाना मदद
● 10 लाख लोगों ने “यूपी मित्र चैट पोर्टल” और हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क किया जिनकी मदद की जा रही है

● 7.5 लाख मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

● 5000 कांग्रेस के सिपाही के रूप में प्रतिबद्ध कार्यकर्ता दिन-रात कर रहे हैं सेवा।

● 22 साझी रसोईघर और 40 हाईवे स्टॉल संचालित

● यूपी कांग्रेस के प्रयास से 44 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिक घर पहुंचे

इसके अलावा भारतीय युवा कांग्रेस ने भी पूरे देश भर मे 1 करोड से अधिक मास्क बांटे है इस तरह से कांग्रेस ने सत्यापित किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा सत्ता प्राप्ति से पहले आमजनसेवा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here