धरोहर : कांग्रेस ने शुरू की बड़ी मुहिम , देश का सच्चा इतिहास को लोगो के सामने किया जाएगा पेश

कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी जिसके बाद से लगातार कांग्रेस देश की हर राजनीतिक गतिविधियों का नेतृत्व की है, मगर पिछले कुछ समय से कांग्रेस के इतिहास को लेकर कई फर्जी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया गया है।

इसी सब को देखते हुए कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर ‘धरोहर’ नाम से एक वीडियो सीरिज की शुरुआत की है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके इस वीडियो सीरिज आरंभ किए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ”कांग्रेस की धरोहर, देश की धरोहर।”

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और आजादी के 70 वर्षों में ही भारत को बड़ी शक्ति बनाने में अपने योगदान को लेकर कांग्रेस की ओर से इस वीडियो सीरीज की शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस सीरीज में कांग्रेस के 135 वर्षों के इतिहास और विरासत के बारे में चर्चा होगी।

देश की आजादी की लड़ाई के साथ साथ देश मे हुए बड़े परिवर्तनों में भी कांग्रेस ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here