कांग्रेस पार्टी में हुए बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल के बाद कांग्रेस के अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ विदेश यात्रा पर गई हैं।
सोनिया गांधी अपने स्वास्थ के रूटीन चेकअप के लिए विदेश दौड़े पर गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी विदेश से लौटकर संसद सत्र में भी हिस्सा लेंगी।
इससे पहले सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बीते जुलाई माह में भर्ती हुई थीं। प्राधिकारी ने कहा था कि नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. डी.एस. राणा ने भी कहा था कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। कुछ समय बाद अस्पताल से सोनिया वापस अपने आवास पर लौट आई थीं।
अपने इलाज कराने के लिए विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में सिलसिला शुरू किया उसके आगे भी जारी रहने के संकेत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सहित तमाम दूसरे राज्यों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की कवायत पार्टी में शुरू हो गयी है, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा सोनिया गांधी के स्वदेश लौटने के बाद होने की संभावना है।
इधर राज्य सभा में नेता विपक्ष ग़ुलाम नबी आज़ाद को बदल कर उनके स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे को नया नेता विपक्ष बनाने को लेकर मंथन जारी है।
हालांकि राज्य सभा में उप – नेता आनंद शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं , प्राप्त सूचना के अनुसार सोनिया और राहुल आनंद शर्मा के स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे को यह ज़िम्मेदारी सौंपने के पक्ष में हैं।
इसके अलावा अनेक राज्यों की प्रदेश इकाइयों में भी भारी बदलाव किये जाने हैं जिसका खाका तैयार किया जा रहा है ताकि जब सोनिया गाँधी स्वदेश लौटें तब पूरी तस्वीर उनके सामने हो और वे तत्काल फैसला ले सकें।