यूपी प्रदेश कांग्रेस ईकाई ने 32 नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की

यूपी में कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में लगातार जुटी हुई है वो लगातार अपने संगठन मजबूती के उद्देश्य को लेकर आगे बढ रही हैं कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के लिए सोमवार को दो उपाध्यक्षों और छह महासचिवों समेत कुल 32 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो उपाध्यक्षों, छह महासचिवों, 22 सचिवों और दो संगठन सचिवों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

सुहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो नए उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा विवेकानंद पाठक, मकसूद खान, अंकित परिहार, विदित चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर और प्रकाश प्रधान लोधी को प्रदेश महासचिव तथा संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव को संगठन सचिव बनाया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 22 नए सचिव भी नियुक्त किए गए हैं।

जब से प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की कमान संभाली है तब से लगातार उत्तरप्रदेश में कांग्रेस अपने संगठन को व्यवस्थित तथा मजबूत कर रही है हजारों की संख्या में अनेक कार्यकर्ता नेता भी जुड रहे है जिससे प्रदेश यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी उत्साहित है उनकी अगुवाई में यूपी कांग्रेस जमीनी स्तर पर भी काफी संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here