बढ़ सकती है स्मृति ईरानी की परेशानी, अंतराष्ट्रीय शूटर ने दर्ज करवाया मुकदमा

केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है। दरसल एक भ्रष्टाचार के मामले में अंतराष्ट्रीय शूटर ने स्मृति ईरानी और उनके दो अन्य सहयोगियों पर केस दर्ज करवाया है।

अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने स्मृति ईरानी और दो अन्य पर ठगी का आरोप लगाते हुए अदालत का दरबाज़ा खटखटाया है। वर्तिका ने केंद्रीय मंत्री, उनके निजी सचिव विजय गुप्ता और डॉ.रजनीश सिंह पर केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है।

इस मामले की सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 जनवरी की तारीख तय की है। पहली सुनवाई के बाद तय किया जाएगा कि मामला उसके अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं। शूटर ने आरोप लगाया कि मंत्री के करीबी लोगों ने उसे एक फर्जी पत्र जारी किया, जिसमें उन्हें केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के दो “सहयोगी” विजय गुप्ता और रजनीश सिंह ने शुरू में उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की और फिर राशि को घटाकर 25 लाख रुपये कर दिया।

शूटर ने यह भी आरोप लगाया कि उन में से एक ने उनसे अश्लील तरीके से बात की थी।

23 नवंबर को, गुप्ता ने शूटर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अमेठी जिले के मुसाफिरखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाने और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शूटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वर्तिका सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ शिकायत तब की गई जब उन्होने “भ्रष्टाचार” को उजागर करने की धमकी दी गई थी।

अब देखना होगा कि क्या सच में केंद्रीय मंत्री के सहयोगियों ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला शूटर से महिला आयोग का सदस्य बनाने के लिए इतनी बड़ी धनराशि की डिमांड की थी और अगर यह आरोप साबित होता है तो महिला आयोग जैसे संगठनों का सदस्य बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री किस प्रकार से लूट मचा रहे हैं उसका भी जांच किया जाना बहुत जरूरी हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here