15 जनवरी से पहले विदेश यात्रा से वापस लौटेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। राहुल अपने निजी कार्यों को लेकर विदेश गए हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल अभी भारत नहीं लौटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 15 जनवरी से पहले भारत लौट सकते हैं। 2-3 दिन में राहुल की वापसी संभव है।

राहुल गांधी पिछले साल के अंत में 27 दिसंबर को निजी विदेश यात्रा पर गए थे।

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस से पहले और किसान आंदोलन के बीच उनके अचानक राहुल के विदेश चले जाने पर बीजेपी और बीजेपी से जुड़े लोगों ने जमकर सवाल उठाए गए थे।

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने बताया था कि राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। हालांकि सुरजेवाला ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए थे।

परन्तु प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान शहर के लिए रवाना हुए थे।

अब राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने बताया कि वे 15 जनवरी से पहले भारत वापस लौट सकते हैं।

अपने विदेश यात्रा के दौरान भी रहल किसान कानून और किसानों के धरने को लेकर कई बार सरकार पर निशाना साधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here