झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने की राहुल गांधी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड में होने वाले समितियों के गठन और अन्य सियासी मसलों को लेकर कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर हैं।

इस दौरान आज उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के मुलाकात के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अमुसर हेमंत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि सोनिया और सोरेन के मुलाकात के दौरान झारखंड में 20 सूत्री समितियों के गठन समेत अन्य सियासी मसलों पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए जनवरी के अंत तक 20 सूत्री योजना और निगरानी समितियों का गठन किया जाना है।

जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने चार सदस्यों की एक कमिटी बनाई है. इस कमिटी में हेमंत सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को शामिल किया गया है।

20 सूत्री समितियों के अलावा झारखंड में खाली पड़े बोर्ड, निगमों को भरने की अंदरूनी कवायद राज्य सरकार के स्तर पर तेज कर दी गई है। सत्ताधारी दलों में इसको लेकर भी हलचल तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here