देश मे चल रहे कृषि आंदोलनों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के अनुसार किसानों के साथ आज जो कुछ हो रहा है, इसकी भविष्यवाणी राहुल गांधी ने साल 2015 में ही कर दी थी, यानी करीब 6 साल पहले उन्होंने यह बता दिया था कि मोदी सरकार की जो मंशा किसानों और मजदूरों लेकर है वह ठीक नहीं। राहुल गांधी ने अप्रैल, 2015 में संसद में यह कह दिया था कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले सालों में किसानों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है।
राहुल गांधी वीडियो में कह रहे हैं, “हिंदुस्तान के किसानों की जो जमीन की कीमत है वह तेजी से बढ़ रही है। आपके जो उद्योगपति दोस्त हैं वह इस जमीम को चाहते हैं। आप क्या कर रहे हैं, एक तरफ से किसानों और मजदूरों को कमजोर कर रहे हैं। उस वक्त जब किसान कमजोक हो जाएगा, जब वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। फिर आप उसके ऊपर अपनी अध्यादेश कुल्हाड़ी मारोगे। इसीलिए आप 60 फीसदी लोगों को नजरअंदाज कर रहे हो।”
राहुल गांधी ने आगे वीडियो में कहा, “प्रधानमंत्री जी को मैं एक और सुझाव देता हूं। वह देश के प्रधानमंत्री हैं। बड़े लोगों की सरकार है, लेकिन देश में 60 फीसदी मजदूर और किसान हैं। उनको राजनीतिक फायदा होगा अगर वह अपनी साइड बदल दें। जो वादे आप लोगों ने उद्योपतियों को किए हैं, वह वादे अगर आप लोग तोड़ोगे तो हमें नुकसान होगा। आप बड़ी गलती कर रहे हो। मैं आपको बता रहा हूं। किसानों और मजदूरों को चोट पहुंचाकर आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हो। आने वाले समय में वह आपको चोट पहुंचाएंगे। क्योंकि सबसे ज्यादा शक्ति इस देश में किसानों और मजदूरों के पास है। आप सोच रहे हो कि जो बड़ी-बड़ी गाड़ी चलाते हैं। जो बड़े-बड़े उद्योगपति हैं, उनके पास देश की शक्ति है, यह गलत है। इस देश की शक्ति किसानों और मजदूरों के हाथों में है।”
राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए बयानों को सुनने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि केंद्र सरकार की मंशा क्या है और उसकी मंशा को राहुल गांधी कितना पहले भांप गए थे।
राहुल के इस वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है।
https://www.facebook.com/193540514621083/posts/746761895965606