प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में तिरंगा के अपमान होने से देश को दुख हुआ।
Pm मोदी के इस टिप्पणी का भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जवाब देते हुए कहा कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है ?
उन्होंने कहा कि सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने अपमान किया है उसको पकड़ा जाए।
राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं हो सकती है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर तिरंगें के अपमान से समस्त देश बहुत दुखी हुआ लेकिन हमें आने वाले समय को नयी आशा और नवीनता से भरना है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2021 कई नयी शुरूआत हुई लेकिन दिल्ली में, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख, देश, बहुत दुखी भी हुआ।
दरसल केंद्र के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग के समर्थन में किसान संगठनों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी। अनेक प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लालकिला परिसर पहुंच गए थे, जबकि उनमें से कुछ ने इस ऐतिहासिक स्मारक के गुंबदों और उस प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगा दिया था, जहां देश के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर ध्वाजारोहण करते हैं। इस दौराम लालकिले पर बीजेपी सांसद सन्नी देओल के करीबी दीप सिधु को भी देखा गया जिसके बाद विपक्ष ने बीजेपी पर सवाल उठाया था।