दिशा रवि की गिरफ्तारी का राहुल-प्रियंका ने किया विरोध, राहुल ने कहा भारत चुप नही रहेगा

21 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि के गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए दिशा को तुरंत रिहा करने की माँग की है।

दरसल किसान आंदोलन से जुड़ी एक टूलकिट सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि को अरेस्ट किया, इसके बाद उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने दिशा रवि को तुरंत रिहा करने की मांग की है।

दिशा रवि के बचाव में ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा की , बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे, बोल कि सच ज़िंदा है अब तक! वो डरे हैं, देश नहीं! भारत चुप नहीं रहेगा।

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से. दिशा रवि को रिहा किया जाए।

राहुल-प्रियंका के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि यदि एक छात्रा का ट्वीट और पोस्ट देश के लिए ख़तरा बन गया है तो ये देश अब बहुत ही कमज़ोर बुनियाद पर खड़ा है। क्या चीनी सैनिकों पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की तुलना में किसानों के आंदोलन का समर्थन का टूलकिट अधिक खतरनाक है! मैं दिशा की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here