उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। पूरा देश उत्तराखंड के लिए प्रार्थना कर रहा है। इस घटना का विडियों और फोटो सामने आने के बाद से पूरा देश लगातार उत्तराखंड इस घटना को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं। इस हादसे में भारी तबाही हुई है. अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 150 लोगों के लापता होने की खबर है।
ग्लेशियर फटने से धौलीगंगा नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। 200 ITBP जवानों को जोशीमठ और तपोवन के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट पर कर दिया है।
उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मौके पर पहुंचकर मदद की अपील की हैं।
सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वो लोग अधिकारियों को राहत और बचाव के प्रयासों में इस संकट की घड़ी में मदद करें।
सोनिया ने अपने पत्र में लिखा कि इस दुखद घटना में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है। वही यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान देश के लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उत्तराखंड को मदद का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी हालातों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,”उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं।