मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष, राहुल-प्रियंका के हैं करीबी

कांग्रेस ने मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजनीति में सिर्फ 3 साल पहले सक्रिय हुए इमरान को कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग मा चेयरमैन बनाया है। यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा की गई है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतापगढ़ी की नियुक्ति की।
https://twitter.com/INCSandesh/status/1400403060862586883?s=19

इससे पहले कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन नदीम जावेद थे, जिनके स्थान पर अब इमरान को ये जिम्मेदारी दी गई है।

इमरान प्रतापगढ़ी उर्दू और हिंदी के कवि है। उनकी पहचान शायर के रूप में देश भर में हैं। अल्पसंख्यकों और युवाओं में लोकप्रिय माने जाने वाले इमरान पिछले कई चुनावों में कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका भी निभा चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वह मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे, लेकिन वे हार गए थे।

इमरान को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। अपने नियुक्ति पर इमरान ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया है।

इमरान ने ट्वीट में लिखा “पार्टी अध्यक्ष आदरणीया सोनिया गांधी जी, अपने नेता राहुल गांधी जी जी और प्रियंका गांधी जी के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा। देश भर के तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को बतौर चेयरमैन ये यक़ीन दिलाता हूँ कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग आपके मुद्दों पर आपके साथ सड़क पर आपकी लड़ाई लडता हुआ मिलेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here