फ्रांस के साथ हुए राफेल डील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार हमला बोलते आए हैं। राहुल ने एक बार फिर से सवाल उठाते हुए इसमें बड़ा भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- राफेल सौदे में काफी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने इसके साथ ही एक महात्मा गांधी की उक्ति को भी ट्वीट किया है। इसमें लिखा है- “यदि आप सही हैं और आप इसे जानते हैं, तो अपने मन की बात कहें। भले ही आप अल्पमत में हों, फिर भी सत्य ही सत्य है”. ‘महात्मा गांधी’
गौरतलब है कि फ्रांस की समाचार वेबसाइट ‘मीडिया पार्ट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपये के राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में फ्रांस के एक जज को ‘बहुत संवेदशील’ न्यायिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल गांधी राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लंबे समय से लगाते रहे हैं और उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में इसे बड़ा चुनावी मुद्दा भी बनाया था. वहीं सरकार कांग्रेस के दावों को खारिज करती रही है।