पंजाब कांग्रेस को लेकर लंबे समय से चल रहे अटकलबाजी और आपसी बयानबाजी को खत्म कर पंजाब में नए मुख्यमंत्री को चुनने के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर चली गई है।
सोनिया गांधी सुबह हवाई मार्ग से पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह सीधे हिमाचल प्रदेश की राजधानी के उपनगरीय इलाके में देवदार के जंगलों के बीच स्थित अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की कॉटेज के लिए रवाना हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के यहां दो-तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है और प्रवास के दौरान पार्टी के किसी पदाधिकारी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
सोनिया गांधी इस दौरान अपनी बेटी प्रियंका के घर मे रहेंगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद राहुल गांधी भी यहाँ पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी अभी पंजाब के मुख्यमंत्री के शपथ में शामिल होने गए हैं।
वहीं पंजाब की बात की जाए तो में कांग्रेस के भीतर लंबे समय तक चली तनातनी और अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और उन्होंने आज सुबह 11 बजे से शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य का मुख्यमंत्री बने है। 58 वर्षीय चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।