उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं।
यूपी में कांग्रेस को पुरानी राह पर लाने के प्रयास में लगीं प्रियंका पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने अपने पांच दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं।
पहले दिन प्रियंका ने स्ट्रेटजी कमेटी, चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर मंथन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी कानपुर का भी दौरा कर सकती हैं। वहीं इस दौराम कांग्रेस उन 40 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है जिस पर पिछली बैठक के दौरान सहमति बनी थी।
प्रियंका गांधी स्ट्रेटजी कमेटी और चुनाव समिति के साथ लगातार बैठक कर रही हैं।
अक्टूबर में कांग्रेस 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकलने जा रही है। इस बहु प्रतीक्षित यात्रा का चेहरा भी प्रियंका ही होंगी। इस यात्रा के रोडमैप को लेकर मंथन किया गया। इस बात पर मंथन किया गया कि इस यात्रा का रूट मार्च क्या होगा और यात्रा मे किन किन मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।
इसके अलावा प्रियंका गांधी चूनावी तैयारियों का फॉलो अप लेंगी और संगठन और फ्रंटल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा वह लोगों से व्यक्तिगत मिलेंगी।
प्रियंका कानपुर में ब्लात्कार पीड़िता के परिवार से भी मिलने जा सकती है। गौरतलब है कि कानपुर में कल्याणपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से एक युवती (19) को रेप कर नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी डेयरी संचालक प्रतीक वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में प्रतीक ने बताया कि पैसों का लालच देकर उसने युवती को शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया थाा। जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। इसके बाद युवती ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मृतका के परिजनों ने प्रशासन से मामले में मुआवजे की मांग की है।