टीवी मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन कर ली।
काम्या ने ट्वीट कर खुद के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी।
पार्टी में शामिल होते ही काम्या पंजाबी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर उत्सुकता जाहिर की।
काम्या पंजाबी ने ट्विटर पर जगताप और राजनीतिक कार्यकर्ता-स्तंभकार तहसीन पूनावाला को टैग करते हुए समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ”मेरे नए सफर की सुंदर शुरुआत! इतनी गर्मजोशी से स्वागत के लिए भाई जगताप और तहसीन पूनावाला का बहुत-बहुत धन्यवाद। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
पूनावाला ने भी कांग्रेस में अभिनेत्री का स्वागत किया और लिखा कि उन्हें विश्वास है कि पंजाबी ”लोगों की बेहतर सेवा” करेंगी।
एक्ट्रेस , ”बनूं मैं तेरी दुल्हन”, ”मर्यादा” और ”शक्ति” जैसे टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। काम्या पंजाबी 2013 में रियलिटी शो ”बिग बॉस” में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दी थीं।