CM चन्नी अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने 8 और उम्मीदवारों के नाम घोषित की

राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सी.एम. चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब से दोनों सीटों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अतः इस तरह से सी.एम. चन्नी राज्य में दो सीटों पर चुनाव लड़ते नजर आएंगे। इसी तरह से कांग्रेस ने अटारी से तरसेम सिंह और बरनाला से मनीष बंसल को चुनावी मैदान में उतारा है। जिक्रयोग्य है कि राज्य में चुनावों को देखते कांग्रेस ने इससे पहले उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की थीं, जिसमें उन्होंने कई मौजूदा विधायकों के पत्ते काटे थे। और कई कांग्रेसी नेता टिकट न मिलने की वजह से अन्य दलों में शामिल हो गए थे। बता दें कि राज्य में कांग्रेस बहुत सोच-समझ कर ही नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here