देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने वादों का पिटारा खोल दिया है।विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, वहीं सत्ताधारी बीजेपी अपने पुराने वादों को पूरा करने की रिपोर्ट तथा भविष्य के एजेंडे को लोगों के सामने रख रही है।
उत्तर प्रदेश की सत्ता से तीन दशक से दूर कांग्रेस ने इस बार बहुत चुनावी वादे किए हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव की अगुवाई कर रहीं हैं। उन्होंने इस बार महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है।
कांग्रेस के चुनावी वादे:-
- चुनाव में इस बार 40% टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।
- राज्य के 20 लाख उम्मीदवारों को रोजगार दिया जाएगा। इनमें 8 लाख महिलाएं होंगी।
- महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता प्राप्त होगी।
- सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी।
- महिलाओं के लिए 10 आवासीय खेल अकादमी, लड़कियों के लिए इवनिंग विद्यालय खोलेंगे।
- महिलाओं को पूरे राज्य में फ्री बस सेवा की सुविधा दी जाएगी।
- महिलाओं को सस्ता ऋण, कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास बनाए जाएंगे।
- आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार मानदेय, सहायता समूह को 4 फीसदी पर ऋण तथा राशन दुकानों में 50 फीसदी का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
- स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी प्राप्त होगी।
- महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 3 गैस सिलेंडर फ्री प्राप्त होंगे।
- परिवार में पैदा होने वाली हर बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी।
- पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी दी जाएगी।
- विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।