छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया। कोरोना प्रोटोकॉल और चुनाव आयोग के नियमो के कारण रैली के बंद हो जाने के बाद सभी राजनीतिक दल डोर टू डोर कैम्पेन कर रहे हैं।
इस दौरान भूपेश बघेल ने बताया कि कांग्रेस को लेकर जबरदस्त माहौल है। यहां आम व्यक्तियों की लड़ाई कोई नहीं लड़ रहा है।
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सपा से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक नोएडा में किसी ने विकास नहीं किया। इस बार ऐतिहासिक चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि हम आम मतदाता के पास तक पहुंचना चाहते हैं, इसलिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। नोएडा के MLA पंकज सिंह को लेकर उन्होंने बताया कि वो यहां रहते नहीं। यहां के लोगों की सुनते नहीं, इसलिए पंखुड़ी पाठक को आर्शिवाद प्राप्त हो रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि लोग जिसे चाहेंगे उसे जीत देगी तथा यहां से कांग्रेस जीतेगी। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी जाति और धर्म के आधार पर जंग लड़ रहे है। वहीं इस बार चुनाव में आम जनता के मसलों पर होगा।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जिन 40% महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है उसमें पंखुड़ी पाठक एक चर्चित चेहरा है। पंखुड़ी कांग्रेस तरफ से राष्ट्रीय मीडिया चैनलों पर बहस करती हुई नजर आती है।