राजस्थान के CM गहलोत करेंगे आज पंजाब में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज ने मोर्चा संभाला हुआ है वहीं दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी दस्तक दे रहे हैं जिनमें अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने आए थे।

हालांकि किसानों के विरोध के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की लुधियाना में होने वाली रैली रद्द हो गई थी।

जहां तक कांग्रेस का सवाल है उसकी तरफ से खुद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मैदान में हैं। आज बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंजाब पहुंच रहे हैं जो लुधियाना व डेरा बस्सी में कांग्रेस उम्मीदवारों के हक में प्रचार करेंगे जिनका नाम पहले से ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here