प्रचार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के घर पहुंची प्रियंका, रात का खाना भी साथ खाया !

राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का रोपड़ में आगाज करने के बाद शाम को प्रियंका गांधी नवजोत सिद्धू के घर पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने रात का खाना भी नवजोत सिंह सिद्धू के घर में खाया।

इस मौके पर उन्होंने पंजाब की राजनीति और नवजोत सिद्धू के साथ विचार-चर्चा भी की। अमृतसर में भी प्रियंका गांधी द्वारा रोड शो व डोर-ट-डोर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में आज राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने के लिए पहुंचे। बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आज दोपहर रोपड़ में थीं, जहां पर उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार होकर रोड शो निकाला। जिसके बाद प्रियंका शाम को अमृतसर के लिए रवाना हुई। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी मानसा और बरनाला में चुनाव प्रचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here