उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने प्रचार को पूरी तरह से तेज कर दी है।कांग्रेस ऐड़ी चोटी का दम लगा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के विरष्ठ नेता लगातार राज्य में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड़ शो कर रहे हैं। कांग्रेस को इश रोड शो का समर्थन भी मिल रहा है।
आज प्रियंका गांधी की एक ट्रैक्टर पर सवार तस्वीर यूपी के हस्तिनापुर से सामने आई है। जहां उनके साथ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहे। आपको बता दें, ये नेता कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस की इस ट्रेक्टर रैली को जनता का समर्थन भी मिला इस दौरान वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आपको बता दें, पार्टी ने अर्चना गौतम को हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है।
पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका के साथ स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी नज़र आए। कांग्रेस के रोड शो के दौरान समर्थकों का हुजूम देखने को मिला, भारी संख्या में लोग प्रियंका गांधी और सचिन पायलट से हाथ मिलाने के लिए उत्साहित दिखे।