18 दिन में तीसरे बार पंजाब पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, होशियारपुर और गुरदासपुर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी सोमवार को पंजाब आ रहे हैं। वह होशियारपुर और गुरदासपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए गांधी का 18 दिन में यह तीसरा दौरा है। पहले उन्होंने अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर माथा टेक जालंधर में वर्चुअल रैली की। इसके बाद लुधियाना में चरणजीत चन्नी को CM चेहरा घोषित करने आए। अब उम्मीदवारों के हक में राहुल वोटरों को लामबंद करेंगे। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने धूरी में जनसभा की। डेराबस्सी में भी उनका रोड शो हुआ।

कांग्रेस पंजाब में सत्ता बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। दोबारा सरकार बने इसके लिए कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटा दिया था। इसके बाद चरणजीत चन्नी को CM बना दिया। अब फिर से चन्नी के 111 दिन के कामकाज पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। चन्नी को ही कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर CM बनाने का ऐलान किया है।

पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जिसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्षी दल AAP, अकाली दल और बसपा गठबंधन के साथ-साथ बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर की पार्टी PLC भी पूरी जोर लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here