अब इस प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी के इस्तीफा मांगने के बाद 4 प्रदेश के अध्यक्ष दे चुके हैं इस्तीफा !

मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एन. लोकेन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष बुधवार को एक पत्र सौंपते हुए लोकेन ने कहा, ”12वीं मणिपुर विधानसभा 2022 में कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी (आईएनसी) के उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं, इसलिए मैं आईएनसी के मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से नैतिक आधार पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।” हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने मणिपुर से कुल पांच सीटें जीती हैं लेकिन लोकेन सीटें जीतने में नाकामयाब रहे।

इससे पहले पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा और कांग्रेस किसी भी राज्य में सरकार नही बना सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here