NDTV ने फैलाई सोनिया, राहुल और प्रियंका के इस्तीफा का फर्जी खबर, कांग्रेस नेताओं ने किया खंडन !

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की रविवार को शाम चार बजे बैठक होने वाली है।

इस बैठक से पहले NDTV ने एक स्रोत के आधार पर खबर चलाते हुए दावा किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन अब कांग्रेस की ओर से इस खबर को लेकर खंडन आया है। कांग्रेस ने कहा कि, मीडिया में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के इस्तीफे के खबरें गलत हैं।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, अज्ञात स्रोतों के आधार पर एनडीटीवी चलाई गई कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित और गलत है। एक टीवी चैनल द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों से हवाले से इस तरह की निराधार प्रोपेगैंडा स्टोरी को प्रसारित करना अनुचित है। एनडीटीवी की इस खबर के सामने आने के बाद पूरी मीडिया में हलचल मच गई थी।

एनडीटीवी ने अपनी खबर में दावा किया था कि, कल होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी पांचों राज्यों में हुई पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रही। पार्टी के प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

कांग्रेस के तरफ से किए गए खंडन से साफ है कि NDTV फिर एक बार कांग्रेस के खिलाफ फर्जी खबर फैला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here