प्रियंका गांधी के रोड शो में या जबरदस्त भीड़, प्रियंका की झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग !

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को बस्ती शहर में रोड शो कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगा।

रोड-शो के दौरान प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार करती हुई वो समय के बंधन में बंधी होने के चलते आगे बढ़ती चली गई। रेड कलर की शूट पहने प्रियंका चेहरे पर मुस्कान लिए जनता से खुद को जोड़ने के लिए गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां खुद ही सड़क किनारे खड़ लोगों पर बरसाती दिखीं।

निर्धारित समय से आधे घंटे वो विलंब से यहां पहुंची। एपीएन पीजी कालेज के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वो तेजी से वहां खड़ी खुली गाड़ी में सवार हो गईं। उनके साथ बस्ती सदर से प्रत्याशी देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। कंपनीबाग से रोडवेज तक रोड शो के लिए वो निकलीं। दो किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका के पीछे उत्साहित कांग्रेसी कांग्रेस और समर्थक नारे लगाते हुए चल रहे थे।

हाथ में झंडा, सिर में टोपी और गले में कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा वाली पट्टिका डाले कांग्रेसी प्रियंका के नारे लगा रहे थे। समय के अभाव में शाम को पांच बजते ही प्रियंका ने रोडवेज तिराहा से पहले ही गाड़ी रोककर अंदर बैठ गईं और गाड़ी फिर तेजी से आगे रोडवेज की तरफ बढ़ गई। यात्रा समाप्त होने के बाद हेलीकाप्टर के पास पहुंची। यहां से वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं।

रोड शो के दौरान रुधौली के प्रत्याशी बसंत चौधरी, महादेवा से बृजेश आर्य, कप्तानगंज के प्रत्याशी अंबिका सिंह और हर्रैया की प्रत्याशी लाबोनी सिंह के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। रोड शो में भीड़ देख कांग्रेसी भी गदगद दिखे। भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका का रोड शो हुआ। प्रियंका को देखने के लिए सड़क से गुजर रहे लोग रूक गए तो गांवों से भी लोग यहां आ पहुंचे थे। महिलाएं भी सड़क किनारे उनकी एक झलक पाने के लिए खड़ी रहीं।

रोड शो के लिए निर्धारित मार्ग पर घरों की छतों और सड़क किनारे खड़ी महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रियंका महिलाओं का अभिवादन करतीं व जीत का आशीर्वाद मांगती दिखीं। समयाभाव में वो कुछ बोले ही बिना रोड-शो कर वापस चली गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here