छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया बुधवार दोपहर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में पुनिया ने खैरागढ़ उपचुनाव में जीत का दावा किया।
पुनिया ने कहा कि पिछले 3 उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी और सरकार के काम से जनता ने खुश होकर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। खैरागढ़ में भी एक बार फिर कांग्रेस की जीत होगी। पुनिया ने बताया कि वह सदस्यता अभियान और खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ विधानसभा के लिए होने वाला उपचुनाव कई मायनो में खास है। 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस समेत कई अन्य दल के प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को अपना।प्रत्याशी बनाया है।