प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब सोनिया गांधी इन नेताओं पर कर सकती है कारवाई, एक्शन मूड में है कांग्रेस हाईकमान !

चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य राज्यों के प्रदेश प्रधान के इस्तीफे मांगने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज की छुट्टी करने की तैयारी में है।

जानकरी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी चुनावों के दौरान इन इंचार्जों के कार्यो से खफा हैं। इसके साथ ही जी-23 की तरफ से भी आवाज उठाई जा रही है कि इन इंचार्जों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए और इन इंचार्जों को बदल कर नए इंचार्ज नियुक्त करने की सम्भावना है।

गौरतलब है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ और मनीपुर में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में अजय माकन को चुनावी नतीजों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी है जिसके बाद हाईकमान फैसला लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here