भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान जल्दी मिल सकती है।

Bhupendra Singh Hudda

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान जल्दी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय आलाकमान ने यह निर्णय लिया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष पद की कमान कुमारी शैलजा की जगह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दे दी जाए।

कुमारी शैलजा को अगस्त में होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में भेजा जाए। नेता प्रतिपक्ष कुलदीप बिश्नोई बनाये जा सकते हैं।फिलहाल आधकारिक रूप से इस मामले की पुष्टि नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा को देने पर लगभग सहमति जता रही है।

पब्लिक में पूरा जनाधार रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी जाए। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के अंदर कांग्रेस आलाकमान की हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग के अंदर रविवार को यह निर्णय लगभग अंतिम कगार पर आकर खड़ा हो गया है? कांग्रेस आलाकमान यह चाहती है कि पंजाब में नवजोत सिद्धू व चरनजीत सिंह चन्नी का एक्सपेरिमेंट जो पंजाब में फ्लॉप है वैसा हरियाणा में न दोहराया जाए।

राहुल गांधी पहले दिन से इस मामले के पक्ष में नहीं थे कि कांग्रेस की कमान दीपेंद्र हुड्डा या किसी अन्य को दी जाए,अपितु किसी अनुभवी को दी जाए। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जिस तरह लखीनपुर मामले में दीपेंद्र हुड्डा लगातार प्रियंका गांधी के साथ रहे तथा उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। दीपेंद्र हुड्डा जिस तरह से प्रियंका गांधी के निकट उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान पहुंच गए। वह प्रियंका की कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भी भाने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसीलिए प्रियंका गांधी भी यह संकेत अपनी टीम को दिए हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे अनुभवी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी करने पर कांग्रेस मंथन कर रही है। प्रियंका गांधी का खुला समर्थन दीपेंद्र हुड्डा की वजह से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिल रहा है जानकारी के अनुसार हुड्डा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में घोषित किए जा सकते हैं।

सब राजनीतिक आकलन करने के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस आलाकमान हरियाणा में बिना किसी तजुर्बे को किए प्रदेश कांग्रेस पद पर हुड्डा की नियुक्ति के साथ-साथ सारी कांग्रेस को एकजुट रखने के लिए प्रयासरत है। पंजाब में जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दरकिनार किया गया था जो कि नहीं उठाया जाएगा।

राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पहले से ही राष्ट्रीय कांग्रेस में तथा गांधी परिवार के अत्यंत करीबी होने के कारण आलाकमान में एडजस्ट है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए हरियाणा के अंदर कांग्रेस संतुलन की राजनीति के तहत तथा 2024 के विधानसभा चुनावों को फोकस में रखते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दांव खेल सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2014 से लेकर 2019 तक 9:30 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे तथा साढ़े 9 साल के कार्यकाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में सभी जातियों को साथ में लेकर चलने का प्रयास किया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो राजनीति कर रहे हैं उनके अनुभव तथा हरियाणा में संबंधों का लाभ कांग्रेस उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ही उठा सकती है। नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चर्चाओं के अनुसार कुलदीप बिश्नोई का नाम सबसे ऊपर है। गैर जाट मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई पर डॉ खेल सकती है। हरियाणा के अंदर अगस्त में दो राज्यसभा की सीटें रिक्त होने जा रही है। कांग्रेस के हरियाणा के अंदर 31 विधायक है कांग्रेस अपने विधायकों के दम पर एक राज्यसभा सीट पर विजय श्री हांसिल करना चाहती है।इस सीट पर कांग्रेस शैलजा को चुनाव लड़वा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here