प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी में कांग्रेस!

priyanka

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चौका सकता है जो नाम, वह है प्रियंका गांधी का! राज्यसभा चुनाव की आहट तेज हो गई है। 4 सीटों पर चुनाव होंगे, जिन पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है।

राजस्थान में राज्यसभा का जो गणित है उसके हिसाब से 2 सीटें कांग्रेस और भाजपा के खाते में आती हुई दिखाई दे रही है। रोमांचक मुकाबला चौथी सीट के लिए होगा।

इस बार कांग्रेस की तरफ से भी और भाजपा की तरफ से भी चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी को लेकर जो सूत्रों के जरिए जानकारी आ रही है उसके अनुसार प्रियंका गांधी को राजस्थान से उम्मीदवार घोषित कर सकती है पार्टी। वही आलाकमान रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने हाल ही में राजनीति में उतरने की इच्छा जताई थी।

गहलोत पायलट पर क्या असर होगा?

राजस्थान में 2020 के सियासी संकट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जो दूरियां बढ़ गई थी, वह प्रियंका गांधी के दखल के बाद ही कम हुई थी। ऐसे में यदि प्रियंका गांधी राज्यसभा जाती है तो राजस्थान में उनका प्रभाव और बढ़ जाएगा। उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी के साथ पायलट ने कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस का प्रचार भी किया था।

माना जाता है कि सचिन पायलट को लेकर प्रियंका गांधी सॉफ्ट कॉर्नर रखती हैं। ऐसे में पायलट का प्रभाव भी कांग्रेस में और अधिक बढ़ जाएगा। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि पायलट का प्रभाव बढ़ेगा तो गहलोत का घट जाएगा। सोनिया गांधी की बात कभी नहीं टालने के कारण गहलोत उनकी गुड बुक में रहते हैं। लेकिन जानकारों के मुताबिक प्रभाव बढ़ने के कारण पायलट से कार्यकर्ता और जुड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here