दिग्विजय सिंह अपने बयानों के कारण हर वक्त चर्चाओं में बने रहते हैं। सियासी गलियारों में दिग्विजय सिंह के बयान चर्चा के केंद्र में रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक बयान देकर सियासी तपिश को बढ़ा दिया है।
दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के नीमच जिले के दौरे पर थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि मुझे ऐसी सूचना मिली है कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर भाजपा नेता पत्थर फिकवाते हैं।
हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह इसकी सत्यता की जांच अभी करा रहे हैं, इसी कारण वह अभी किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। वह केवल वही बता रहे हैं जो सूचना आई है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को ट्वीट करते हुए तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
कुल मिलाकर जिस प्रकार से यह बयान चर्चाओं में है, उससे एकदम साफ है कि इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर से बवाल मचना तय है।
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने खरगोन हिंसा को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था।