शिमला पहुंचे राहुल गांधी, बहन प्रियंका के साथ दो दिन शिमला में रहेंगे !

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को दिल्ली की चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला की शांत और ठंडी वादियों में छुट्टियां बिताने के लिए शनिवार को शिमला के छराबड़ा पहुंचे।

इन दिनों राहुल की बहन प्रियंका गांधी भी छराबड़ा की ठंडी वादियों में पिछले पांच दिन से अपनी कोठी में आराम फरमा रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपनी बहन की कोठी में ठहरे है। यहां उनका दो दिन रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

इस साल के अंत मे हिमाचल प्रदेश में चुनाव भी है तो माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस दौरान हिमाचल के नेताओ से भी गुफ्तगू कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here