हरियाणा के 7 पूर्व विधायक आज कांग्रेस का दामन थामा। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस ऑफिस में अध्यक्ष उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कई पूर्व विधायकों ने कांग्रेस में वापसी की है।
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं में अधिकतर पार्टी से ही निष्कासित किए गए थे या खुद ही पार्टी छोड़कर गए थे।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में अधिकतर नेता ऐसे हैं जो पाटीं छोड़कर चले गए थे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण दो बार विधायक रहे परविंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं जो इनेलो छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। ढुल के पिता 7 बार कांग्रेस की टिकट से विधायक बने थे। कांग्रेस के पूर्व नेता राजकुमार भी पार्टी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में चले गए थे। आप में रहते हुए राजकुमार अंबाला से प्रभारी भी बने। खास बात यह है कि दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में घर वापसी करना वाले राजकुमार आप में जाने के बाद दीपेंद्र के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राजकुमार ने भी आज कांग्रेस में वापसी की।