कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की ओर से दी गई है। सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आईं थीं।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है और अस्पताल में उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।
सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा “कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा. हम सभी कांग्रेसी पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं.”
2 जून को सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थी, 9 जून को उनकी दूसरी रिपोर्ट में भी संक्रमण पाया गया था।