हिमाचल और गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इन 6 नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी !

कांग्रेस ने इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात और छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को गुजरात और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इसी साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने यह बड़ा ऐलान करते हुए पार्टी के बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसी साल में उत्तराखंड पंजाब गोवा, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। यहाँ बीजेपी अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here