कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की खबरों के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे और कांग्रेस को लेकर लिखे गए पत्र ने हर किसी चौंका दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।
मीडिया से बातचीत में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह से अपना इस्तीफा लिख देंगे।
सीएम गहलोत ने कहा कि इससे पहले भी जब सोनिया गांधी को पत्र लिखा था जब वह मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई थीं। सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को सब कुछ दिया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की वजह से उनकी दिग्गज नेता के रूप में पहचान बनी।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम रहे चुके गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से अपना 51 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया। मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि आजाद ने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया है। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा है। उन्होंने यहां तक लिखा है कि राहुल गांधी को पार्टी उपाध्यक्ष बनाने से कांग्रेस बर्बाद हुई है। चापलूस पार्टी चलाने लगे।