इंदौर में बदल सकता है राहुल गांधी के यात्रा का विश्राम स्थल !

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा किस स्थान पर अपना रात्रि विश्राम करेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल की बात की जाए तो यात्रा को सबसे पहले इंदौर के खालसा स्टेडियम में रुकाने की तैयारी की गई थी, लेकिन अनुमति और अन्य मामलों के चलते यात्रा वैष्णव स्टेडियम में रुकाना तय हुआ था, लेकिन अब चल रही चर्चाओं के मुताबिक यात्रा को चिमनबाग मैदान में रुकया जा सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है।

इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मध्यप्रदेश में यात्रा किस तारीख को आएगी इसे लेकर लगातार बदलाव किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में यात्रा की तारीख में बदलाव करते हुए 23 नवंबर का दिन तय किया गया है, इससे पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here