महाकाल के शरण में राहुल गांधी, पूर्व CM कमलनाथ के साथ किया पूजा-अर्चना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान शिव के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के शहर में प्रवेश करने के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन किया। लाल धोती पहने, गांधी ने मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान किए। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें एक अंगवस्त्रम् भेंट किया।

अनुष्ठान करने के बाद, गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम किया। वह मंदिर परिसर में नंदी (भगवान शिव का वाहन माने जाने वाले पवित्र बैल) की मूर्ति के पास भी कुछ देर बैठे।

यहां उन्होंने महाकाल का दूध से अभिषेक भी किया।कांग्रेस नेता यहां करीब 20 मिनट रुके। विधि- विधान से मंदिर में पूचा-अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

भारत जोड़ो यात्रा के 23 नवंबर को मध्य प्रदेश राज्य में प्रवेश करने के बाद गांधी ने राज्य में भगवान शिव के दूसरे ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

राहुल, उनकी बहन प्रियंका गांधी और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को खंडवा जिले के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा की थी और नर्मदा आरती की थी।

इससे पहले आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत उज्जैन के सांवेर से हुई है। राहुल गांधी ने बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया और बच्चों से उनके भविष्य के बारे में बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों के साथ डांस भी किया।

बता दें यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश पहुंची है। यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here