राहुल गांधी ने इनके सपनों को किया पूरा, जानकर आप भी करेंगे कांग्रेस नेता पर गर्व !

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच गई है। यहां राहुल गांधी ने एक ऐसे नाबालिग बच्चे के सपनों को उड़ान दी है, जिसने अब तक कंप्यूटर नहीं देखा था, मगर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सपना रखता था।

राहुल ने मुलाकात में उसके सपने के बारे में जाना तो पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तुरंत उसे कंप्यूटर भी भेंट करवा दिया। फिलहाल, लैपटॉप पाकर बच्चे की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 2 लड़कों से मुलाकात के बारे में खबर साझा की है। राहुल ने कहा- ये दोनों बच्चे मेरे साथ यात्रा में चले। सर्वेश हटने ने बताया कि वो टेक्नोलॉजी के सेक्टर में नौकरी करना चाहता है। मगर उसने अब तक कंप्यूटर नहीं देखा है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की मौजूदगी में सर्वेश हटने को एक पर्सनल कंप्यूटर सौंपा। सर्वेश एवं उसका मित्र पदयात्रा में भी साथ चल रहे हैं।

अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा- पापा ने एक बार बोला था- मैं छोटा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं आप सभी को उनके बारे में, उनके सपनों और कल इन चारों युवाओं के साथ मेरी अद्भुत बातचीत के बारे में कुछ और बताता हूं। पापा हमेशा आधुनिक तकनीक के बारे में उत्सुक रहते थे तथा भारत के लाभ के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है- इसको लेकर सोच रखते थे। कंप्यूटर पापा का सबसे पसंदीदा था। वह भारत को 21वीं सदी में लाने के लिए युवा शक्ति को चैनलाइज करने की नई योजनाओं पर हमेशा उत्साहपूर्वक बातचीत करते थे। वही अब राहुल की ये पोस्ट छाई हुई है।

राहुल गांधी ने इनके सपनों को किया पूरा, जानकर आप भी करेंगे कांग्रेस नेता पर गर्व !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here