राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेत साथ थे। 9 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा जिले के लाडपुरा विधानसभा में प्रवेश किया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पशुपालक के घर पर टी ब्रेक लिया। ब्रेक के दौरान राहुल गांधी किसान परिवार से भी बातचीत की। यह नेशनल हाईवे पर मंडाना के नजदीक गोपालपुरा गांव में ही स्थित है। खुली छत में एक परिवार और अन्य नेताओं के साथ राहुल गांधी ने चाय की चुस्की ली। इस दौरान कंजरी और घोड़ी नृत्य का भी आयोजन किया गया। यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है। सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर यात्रा शुरू हुई और यात्रा करीब 13 किलोमीटर का सफर कर 9.30 बजे मंडाना पहुंची। अब लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3.30 बजे से यात्रा का सेकेंड फेज शुरू होगा। राहुल गांधी ने जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एंबुलेंस को रास्ता दिया।
बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले दो हफ्तों तक राजस्थान में रहेगी. यहां यात्रा कुल 7 जिलों को कवर करेगी और कुल 520 किमी तक यह यात्रा की जाएगी. दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा रहेगी. 8 दिसंबर को यात्रा को विश्राम मिलेगा. सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए पहुंचेगी. कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 4 दिन यात्रा रहेगी. राजस्थान के कुल 7 जिलों में 520 किलोमीटर का सफर करते हुए अलवर के रास्ते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कोटा शहर में पहुंच रही है। यात्रा में आज पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया एवं गायिका गीता पराग शांति एवं सद्भाव बढ़ाने के लिए कबीर के सुंदर भजन एवं सार्थक वचन सुनाएंगे। आप भी इसमें शामिल होकर आनंदित हों