
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार शाम को कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार रात को 155 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। भाजपा भी अब तक 176 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने अबतक कुल 171 उम्मीदवारों की घोषणा करदी है।
राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा से महेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी के विश्वास सारंग के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सारंग बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इस सीट पर वह लगताार दो बार से विधायक भी हैं। महेंद्र सिंह चौहान नेता प्रतिक्ष अजय सिंह खेमे से ताल्लुक रखते हैं। पिछली बार महेंद्र को विदिशा सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उतारा गया था।
विजय पुर- राम निवास रावत
सबलगढ़- बैजनाथ कुशवाह
दतिया- राजेंद्र भारती
शिवपुरी- सिद्धार्थ लाडा
कोलारस- महेंद्र सिंह यादव
गुना- चंद्र प्रकाश अहिरवार
चंदेरी- गोपाल सिंह चौहान
मुंगावली- ब्रजेन्द्र यादव
राजनगर- विक्रम सिंह नातीराजा
सीधी- कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी
देवसर- रामभजन साकेत
अमला- मनोज मालवे
नरेला- महेंद्र सिंह चौहान
ब्यावरा- गोवर्धन डांगी
अलीराजपुर- मुकेश पटेल
पेटलावाद- वालसिंह मेडा