कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची , केजरीवाल के खिलाफ ये हैं प्रत्याशी

8 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब राज्य की तीनों प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी , आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 7 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 54 उम्मीदवारों की नाम की घोषणा की थी। कांग्रेस दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि 4 सीट वह अपने गठबंधन की सहयोगी राजद के लिए छोड़ा है।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं।
वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं।

डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है। कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here