पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल, उत्तराखंड में कांग्रेस को होगा बड़ा फायदा

सपा सरकार में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे साहब सिंह सैनी की निगाह इस बार उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों पर है। इसी साल जुलाई माह में हरिद्वार में सैनी जागृति अभियान की शुरुआत कर उन्होंने उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक सक्रियता की दिशा में कदम बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें अपने पाले में कर लिया। देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में साहब सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि लालढांग विधानसभा से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व काबिना मंत्री साहिब सिंह सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साहिब सिंह सैनी जन्मजात नेता हैं तथा उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहें हैं, उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि साहिब सिंह सैनी एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

साहिब सिंह सैनी के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व रेंजर सतपाल सैनी, टीका राम सैनी, प्रधान सत्यपाल सैनी, कर्म सिह सैनी, परिक्षित सैनी, विजय सिंह सैनी, विपिन सैनी, वेदपाल सिंह, दीपक सैनी, सूबेदार विजेन्द्र सिंह सैनी, नरेश सैनी, आशीष सैनी, कृष्णलाल सैनी, वृजपाल सैनी, दीपक सैनी, प्रीतमसिंह सैनी, कदम सिंह सैनी, राज सिंह सैनी, डा0 राजेश सैनी, रफल सिंह सैनी, तालम सैनी, रतनलाल सैनी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here