देश के कई हिस्सों में बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। खासतौर पर बिहार की राजधानी पटना से जो तस्वीरें सामने आ रही है वह काफी चिंताजनक है जिसे देख कर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि बारिश के बाद की स्थिति कितनी भयावह है। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कांग्रेस सहित देश के सभी राजनीतिक दल के नेता इस को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और मदद के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में खासतौर पर पटना, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में लगातार बारिश से पैदा बाढ़ के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों की मदद करने का अनुरोध किया। सोनिया ने उम्मीद जताई कि संबंधित राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगे।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के पदाधिकारियों, उससे जुड़े संगठनों और सभी कांग्रेस सदस्यों को भी मुश्किल के इस समय में आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया। सोनिया ने बाढ़ की स्थिति पर केंद्र का ध्यान आकर्षित कराते हुए संबंधित राज्य सकारों को जरूरी सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया।
उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण बिहार के पटना, भागलपुर और कैमूर जिलों में कम से कम दर्जनों लोगों की मौत हुई है। पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सैकड़ो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
लगातार हो रही बारिश से देश के कई राज्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है चाहे वह दक्षिण में कर्नाटक केरल हो चाहे फिर उत्तर भारत का बिहार और उत्तर प्रदेश या फिर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र हर तरह बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। ये बाढ़ की स्थिति भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुए हैं।