
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके भूपेश बघेल के जगह विधायक मोहन मरकाम को नया अध्यक्ष बनाया गया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बस्तर संभाग के आदिवासी नेता व कोंडागांव से विधायक मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्ति किए जाने की आदेश जारी की। इससे पहले अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।
छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता मोहन मरकाम साल 2018 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार कोंडागांव से जीतकर विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही नए अध्यक्ष की अटकलें लगाई जा रही थी मगर लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष बनाना तय हो गया था।
प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि “बस्तर के आदिवासी को पहली बार कांग्रेस ने प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है. इस जिम्मेदारी को हम बखूबी निभाएंगे”
मोहन मरकाम ने कहा “पार्टी के संघर्ष में मैं साथ रहा हूं, सत्ता और संगठन के साथ मिलकर काम करूंगा बूथ स्तर पर करूंगा काम”
छतीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद कांग्रेस ने पहली बार किसी बस्तर के आदिवासी को पहली बार अपना प्रदेश प्रमुख बनाया है। माना जाता है मोहन Cm बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोनो के पसंदीदा हैं और प्रभारी PL पुनिया ने भी सहमति व्यक्त की थी।