किसानों के समर्थन धरने पर बैठे सांसदों से मिली प्रियंका गांधी, कहा हम बिल्कुल पीछे नही हटेंगे

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकारों के बीच लगातार गतिरोध जारी है। पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्र सरकार नए कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक दल भी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस शुरू से ही इस आंदोलन का समर्थन कर रही है। जिस वजह से पंजाब के कांग्रेस सांसद जंतर-मंतर पर पिछले 32 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों से मुलाकात की।

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के किसान नए कृषि कानूनों का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की थी कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए और नए कानूनों को वापस ले, लेकिन केंद्र ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सत्र बुलाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पंजाब के 8 कांग्रेसी सांसद दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। पिछले 32 दिनों से उनका धरना जारी है।

आज प्रदर्शनकारी सांसदों और नेताओं से प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सभी ने ये बात दोहराई की हर मोर्चे पर कांग्रेस किसानों के साथ है।

इस दौरान प्रियंका ने कहा ‘हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे. हम किसानों के साथ हमेशा रहे हैं। बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। समाधान यही है कि कानून वे वापिस लें, और कोई समाधान नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here