
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में कई जनसभाओं को संबोधित करने वाली नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ समय से कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से गायब थे मगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है
गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव को अब बेहद कम समय बचा है। मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया का आखिरी दिन था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं
। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार कैंपेनरों की सूची जारी की है। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, शशि थरूर , शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है।
दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।
































































